मंझनपुर: जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गुवारा तैयबपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बरलहा का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय, गुवारा तैयबपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बरलहा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान डिजिटल उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये। डिजिटल क्लास क्रियाशील पाई गई। प्रधानाध्यापक से कुल छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी प्राप्त किया है।