मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कई शिकायतों का एसपी ने किया निस्तारण
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मंझनपुर, करारी सैनी, कोखराज समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने एसपी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसपी ने मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।