मंझनपुर: हादसे में घायलों का जिला अस्पताल में इलाज करते नजर आए स्वीपर, मीडिया के सवालों से भागे सीएमएस, डॉक्टर चैम्बर थे मौजूद
जिला अस्पताल की बदहाली की एक दास्तान सामने आई है।बीती रात मंझनपुर मे सिराथू रोड पर एक कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में स्वीपर ने इनका इलाज किया है।मौके पर पहुंचे सीएमएस से जब सवाल किया गया तो वह मीडिया से भागते हुए नजर आए हैं।हालांकि कई डॉक्टर चैंबर में मौजूद थे फिर भी स्वीपर को इलाज करते देखा गया है।