मंझनपुर: समसपुर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की जिला अस्पताल में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चरवा उत्तर थोक की रहने वाली लखनी देवी पत्नी स्व0 सुंदर लाल किसी काम से काजू गांव गई हुई थी वृद्ध महिला काजू गांव से वापस अपने घर चरवा उत्तर थोक जा रही थी वृद्ध महिला जैसे ही समसपुर गांव के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध महिला को पीछे से जोर दार टक्कर मार दिया जिसमे वृद्ध महिला को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।