मंझनपुर: मंझनपुर स्थित सिराथू रोड पर तेज़ रफ़्तार कार ने महिला समेत पांच की कुचला, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत सिराथू रोड पर तेज़ रफ़्तार कार ने महिला समेत पांच लोगों को टक्कर मार दिया, जिसमें सभी को गंभीर चोटें आई है। मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी। नाराज़ लोगो ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना पर पहुची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले गयी है।