मंझनपुर: रसूलपुर गिरसा गांव में भूस्वामी के परिवार व अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने घेरा मंझनपुर कलेक्ट्रेट
कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में रविवार को भूस्वामी एवं उसके परिवार व अधिवक्ता व उसके भाई पर जानलेवा हमला हुआ था। यह हमला बीजेपी नेत्री के इशारे पर हुआ था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं सोमवार को अधिवक्ताओं ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।