भीलवाड़ा: MLV महाविद्यालय में शिक्षक पर छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, निष्कासन की मांग, आक्रोश और असंतोष का माहौल
शहर के माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में एक शिक्षक पर शराब के नशे में छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने दिनांक 13 फरवरी 2026 को कॉलेज परिसर में एक छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। आरोप है कि इस प्रकार की घटना एक से अधिक बार हो चुकी हैं।