एक छात्रा की शहर के अरिहंत हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा को आज सुबह ही पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती करवाया गया था। उधर, छात्रा की मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुये परिजनों ने हंगामा कर दिया। वे, अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गये। मुआवजे की मांग भी की जा रही है।