पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष अभियान, लगभग ₹4.90 करोड़ की वसूली
Purnea East, Purnia | Aug 20, 2026
पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन एवं लंबित मामलों में सन्निहित राशि की वसूली को लेकर दिनांक 19 एवं 20 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में विशेष समीक्षा एवं निष्पादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के 42 नीलाम पत्र पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया