रूड़की: ढंडेरी गांव के पास से पुलिस ने देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,देसी शराब के पव्वे किए बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते ढंडेरी गांव के पास से ढंडेरी गांव निवासी राजेंद्र पुत्र जगपाल नाम के देसी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा देसी शराब के 50 पव्वे बरामद कर लिए गए है। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।