गुरूर: ग्राम खैरवाही के पास महानदी मुख्य प्रदायक नहर पुल से पानी का हो रहा रिसाव, बढ़ी अनहोनी की आशंका
Gurur, Balod | Jul 8, 2026 लगभग 50 वर्ष पुराने इस पुल का दोनो किनारा कमजोर होने के कारण गंगरेल बांध से छोड़ा गया पानी रिसाव होकर व्यर्थ बह रहा है। पुल मे दोनों तरफ दरार पड़ने एवं पानी का रिसाव होने से यहां अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है। इस दिशा मे विभाग को ध्यान देकर मरम्मत करने की आवश्यकता है, ताकि पानी की बर्बादी के अलावा कमजोर पुल से भविष्य में होने वाली अनहोनी से बचा जा सके।