जगदलपुर: लामनी में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, बोधघाट पुलिस जांच में जुटी
सोमवार सुबह 9 बजे लामनी में रेलवे पटरी में एक युवक का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव कट कर क्षत विक्षत हो चुका था।राहगीरों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बोधघाट पुलिस को दी। बोधघाट पुलिस ने घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।