जगदलपुर: नगर के गोयल बाड़ी में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, शिनाख्त नहीं हो सकी, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोयल बाड़ी में कुछ लोगों ने एक महिला का सड़ा-गला शव देखा, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।