जगदलपुर: भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक नारायण चंदेल ने नगर निगम पार्षदों की बैठक ली, अध्यक्ष पद के लिए की रायशुमारी
भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार पूर्व नेता प्रतिपक्ष और जगदलपुर नगर निगम भाजपा पर्यवेक्षक नारायण चंदेल पहुंचे।उन्होंने सभी नव निर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर नगर निगम में अध्यक्ष पद के चयन हेतु नव निर्वाचित पार्षदों से रायशुमारी की।