जगदलपुर: बस्तर ब्लॉक में 14 मोतियाबिंद के मरीजों का सफल ऑपरेशन, नेत्र सहायक अधिकारी ने आंखों की देखभाल की जानकारी दी
मेडिकल कालेज जगदलपुर में मोतियाबिन्द के 14 मरीजों को आपरेशन के पश्चात मरीजों को छुट्टी दी गईं। एम्बुलेंस से सभी मरीजों को घर घर तक पहुंचाया गया। नेत्र सहायक अधिकारी तिलक नाग एवं योगिता नाग ने जानकारी में बताया की मोतियाबिन्द के सभी 14 मरीजों को सफल आपरेशन के पश्चात आँखों की देखभाल करने चश्मा पहनने की जानकारी दी गईं