जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने नगर निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण किया, नगर निगम को लेकर बताया अपना विजन
सोमवार 11 बजे महापौर संजय पांडे ने नगर निगम कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।इस दौरान नगर को लेकर उन्होंने अपना विजन बताते हुए कहा कि सुंदर,स्वच्छ और स्वस्थ जगदलपुर उनकी प्राथमिकता है ।इसके लिए वह आज से कार्य करना प्रारंभ कर देंगे।इससे पहले संजय पांडे सपत्नीक निगम कार्यालय पहुंचे और सनातन परंपरा अनुसार पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।