संडीला: बेनीगंज पुलिस ने 1 कुंटल 5 किलो गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसपी के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वाले अभियुक्तों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बेनीगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर बरगदिया बैरियर के आगे गोमती नदी पुल के पास से चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से करीब एक कुंटल 5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त उज्जवल को गिरफ्तार किया है।