रूपवास: 69 साल बाद राजकीय विद्यालय को मिला भूमि का पट्टा, विकास कार्यों का रास्ता हुआ साफ
पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत जटमासी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान वर्ष 1957 से संचालित राजकीय विद्यालय को उसकी भूमि का विधिवत पट्टा सौंपा गया। करीब 69 वर्षों से विद्यालय संचालित होने के बावजूद भूमि का राजस्व रिकॉर्ड और कानूनी स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध नहीं था।