भितरवार: मासूम बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी को मिली मौत की सज़ा
पास्को एक्ट कोर्ट ने 7 साल की अबोध बच्ची से रेप और हत्या के मामले में आरोपी को मौत की सजा सुनाई। पीड़िता के पिता ने करहिया थाना पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शेर जाटव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया था।