नवरात्रों में मां बज्रेश्वरी के दरबार में श्रद्धालुओं का स्वागत, व्यवस्थाओं पर SDM डॉ. अंजलि गर्ग की खास नजर!
Kangra Express
कांगड़ा : शारदीय नवरात्रों के दौरान SDM कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने मां बज्रेश्वरी देवी के दरबार में पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा: 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सुगम दर्शन करवाने के लिए 200 रुपये की पर्ची की व्यवस्था की गई है, ताकि बुजुर्ग श्रद्धालु आसानी से मां के दर्शन कर सकें।
मां बज्रेश्वरी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
Kangra, Kangra | Oct 11, 2026