🚨 गगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौके पर मौत | Kangra Express
कांगड़ा : गगल-मांझी पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय संदीप कुमार निवासी रछियालू की जान चली गई। बताया जा रहा है कि संदीप अपनी स्कूटी पर घर की ओर जा रहे थे, तभी पठानकोट की तरफ जा रही एक निजी बस की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान बस में तोड़फोड़ भी की गई।
परिजनों की मांग है कि संदीप कुमार के दो छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर प्रशासन लिखित आश्वासन दे। हाईवे जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि केरल से आए एक दंपती की फ्लाइट भी छूट गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
🎤 एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने भी मामले को लेकर जानकारी दी।
📺 पूरी खबर और एसपी कांगड़ा का बयान देखें सिर्फ Kangra Express News पर।
Kangra, Kangra | Oct 31, 2026