सेन्हा: सेन्हा के विद्या मंदिर में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, केदारनाथ साहू बने अध्यक्ष, बेहतर शैक्षिक वातावरण पर ज़ोर
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या मंदिर, सेन्हा में विद्यालय के सुचारु संचालन के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति का विधिवत पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि सह गुमला विभाग निरीक्षक ओमप्रकाश सिन्हा एवं प्रांतीय प्रतिनिधि सह प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास उपस्थित रहें।