पाटन: नाग तालाब के घाटों की जल संवर्धन अभियान के तहत हुई साफ-सफाई, नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह भी थे मौजूद
Patan, Jabalpur | May 20, 2026 पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नूपुर खरे ने बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे बताया कि नागतालाब के घाटों की जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की गई। नगर परिषद अध्यक्ष का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप नागतलब की साफ सफाई और सौंदरीकरण का काम किया जा रहा है।