गिरिडीह: मोथा तूफान का गिरिडीह मुख्यालय और आसपास में दिखा असर, आसमान में छाए रहे काले बादल
मोथा तूफान का गिरिडीह मुख्यालय आस पास में बुधवार को 11 बजे से अच्छा असर देखा गया। रुक रुक कर बारिश होती रही और तेज हवा के साथ लगातार आसमान में काले बादल छाएं रहे। बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीमों को तैयार रखने का निर्देश दिया है।