Public App Logo
विकासखण्ड गोगांव के ग्राम देवली में प्राथमिक विद्यालय भवन दो तीन साल से जर्जर होकर उसे बंद कर दिया है, अतिरिक्त कक्ष में एक, दो, तीन कक्षाओं के छात्र छात्राएं बैठते हैं, अतिरिक्त कक्ष की छत ख़राब हो गई है दरारें और सरिए दिख रहे हैं, बारिश में टपकती है,इस कारण बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है, माध्यमिक के भवन में तीन क्लासरूम हैं एक कक्ष में 4थी 5वीं ,दुसरे कक्ष में 6ठी,और 7वीं कक्षा के बच्चे बैठते हैं मैदान में भी पानी इकट्ठा हो गया है, तीन साल से ऐसी स्थिति बनी हुई है,अब सोचने वाली बात है कि एक कमरे में दो से तीन कक्षाओं के छात्र पढ़ते कैसे होगे? इस संबंध में शिक्षकों और ग्रामीणो ने, शिकायत और मांग भी की है लेकिन अभी तक स्कूल भवन मरम्मत, निर्माण कार्य नहीं हुआ है, - Khargone News