Public App Logo
जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को CMHO एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में अनुष्का फाउंडेशन, मुंबई द्वारा नियमित क्लबफुट क्लिनिक का आयोजन किया गया। प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाले इस क्लिनिक में क्लबफुट से ग्रसित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाता है। क्लिनिक में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक वास्के द्वारा बच्चों का परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। मंगलवार को आयोजित शिविर में बड़वाह, भगवानपुरा, महेश्वर, भीकनगांव एवं खरगोन सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 11 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के बाद 5 बच्चों का प्लास्टर किया गया, जबकि 2 बच्चों की टेनोटॉमी की गई। वहीं, उपचार के अगले चरण के लिए 4 बच्चों को अनुष्का फाउंडेशन की ओर से विशेष प्रकार के जूते पहनने के लिए उपलब्ध कराए गए। ये विशेष जूते क्लबफुट के उपचार के बाद पैरों की सही स्थिति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #khargone_family - Khargone News