शाहजहांपुर: मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर गांव में मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ (26) और शिवा उर्फ शिवम (22) निवासी ग्राम चिनौर के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों