कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर छात्रों और कई संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। डॉ भीमराव अंबेडकर का चित्र लेकर पहुंचे छात्रों ने हाथों में तख्ती पर स्लोगन भी लिखे थे। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर यूजीसी लागू कराने की मांग किया। जिससे विश्वविद्यालय और कॉलेज में शोषण को रोका जा सके।