कुलपहाड़: कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया
कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में महोबा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने कोचिंग संस्थानों, बाजारों व ग्राम सभाओं में महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी।