पडरौना: मटीहनिया खुर्द में डीएम की देख-रेख में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का आयोजन, गेहूं के पैदावार का किया गया आंकलन
कुशीनगर डीएम की देख रेख में तहसील पडरौना विकासखंड पडरौना के राजस्व ग्राम मटिहनिया खुर्द में किसान सुबास के खेत में रबी फसल गेहूं की उत्पादकता का वास्तविक स्थिति का आकलन करने हेतु क्राप कटिंग कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में ग्राम मटिहनिया बुजुर्ग में अलीहसन के खेत में क्रॉप कटिंग कराई गई। उपलब्ध रैंडमली नंबर में हुआ क्रॉप कटिंग।