पडरौना: नरहवा महावीर चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवा महावीर चौक के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे तत्काल दुदही सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान जंगल नौगांवा निवासी सदाम (27) पुत्र बिस्मिला के रूप में हुई।