पडरौना: कुशीनगर में डीएम की अध्यक्षता में अग्नि सुरक्षा, जन सुरक्षा एवं जन स्वास्थ्य के मानकों की हुई समीक्षा बैठक
कुशीनगर जिले में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक जनपद में संचालित सभी आवासीय होटल, लॉज, धर्मशाला एवं मैरेज सेंटर के संचालकों के साथ की गई। डीएम ने कहा कि सभी संचालित होटलों, लॉज एवं सराय स्थलों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से होना चाहिए।जन सुरक्षा, जन स्वास्थ्य एवं अग्नि सुरक्षा के नियमों व मानकों का अनुपालन प्रत्येक दशा में हों।