पिपरा: बांसदोहर स्थित वैष्णो हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग,पेट्रोल पंप मैनेजर की जलकर हुई मौत
Pipra, Palamu | Aug 16, 2026 पीपरा प्रखंड क्षेत्र के बांसदोहर स्थित वैष्णो हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के कार्यालय में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग में पेट्रोल पंप मैनेजर 31 वर्षीय राजू कुमार चौधरी की मौत हो गयी। मृतक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र थे। घटना के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।घटना की सूचना मिलते ही पीपरा पुलिस पहुंची।