कासगंज: जहाँगीरपुर गाँव में नाद में नवजात बच्चे के मिलने का मामला, बच्चे को गोद लेकर पालने की जिद पर अड़े ग्रामीण
सहावर थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में एक नवजात बच्चा पशुओं के चारे की नाद में मिला। जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम जहाँगीरपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों ने बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम को देने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों को समझाने के बाद ग्रामीण चाइल्डलाइन की टीम के साथ बच्चे को सहावर थाने ले आए। ग्रामीण नवजात बच्चे को पालने की जिद पर अड़ गए।