बरहट: गुगुलडीह गांव में बंटवारे की जमीन पर घर बनाने से रोका तो दबंगों ने मां-बेटी को मारपीट कर किया घायल
Barhat, Jamui | May 18, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान गुगुलडीह निवासी सविता देवी व उसकी पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर घायल महिला सविता देवी ने बताया कि 3 बीघा जमीन को लेकर पड़ोसी श्रवण के साथ विवाद चल रहा था।