बरहट: रतनपुर चिमनी ईट भट्ठा से आगे टुल्लू ढाबा के पास पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
Barhat, Jamui | May 13, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के रतनपुर चिमनी ईट भट्ठा से आगे टूल्लू ढाबा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान बरहट प्रखंड के गुगुलडीह निवासी सिकंदर यादव का पुत्र विभीषण कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर से रतनपुर की ओर आ रहा था। तभी वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।