बरहट: पतौना चौक के पास हाइवा और ट्रक की टक्कर में दोनों चालक हुए मामूली रूप से घायल
Barhat, Jamui | May 14, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक के पास मंगलवार की सुबह गिट्टी लदा हाईवा और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक और हाईवा का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद दोनों वाहन के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद मलयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया।