बरहट: बरहट व लक्ष्मीपुर में गुरुवार को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Barhat, Jamui | May 15, 2024 बरहट व लक्ष्मीपुर प्रखंड में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य को लेकर 10 से 2 बजे तक 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।इसकी जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता बरहट अरविंद कुमार ने दी है।उन्होंने बताया कि मलयपुर ग्रिड से बरहट पीएसएस तथा लक्ष्मीपुर पीएसएस प्रखंड में बिजली विभाग के परियोजना द्वारा 33 हजार केभी तार में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।