बरहट: गुगुलडीह चौक के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल
Barhat, Jamui | May 17, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह चौक के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया । जहां युवक का इलाज डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान केवल निवासी चंदन तांती के रूप में की गई है।