बांके बाज़ार: रौशनगंज में थाना अध्यक्ष अन्नू राजा के नेतृत्व में बैंकों में चला जांच अभियान
रौशनगंज थाना अध्यक्ष अन्नू राजा के नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने बैंक में मौजूद लोगों और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी।अभियान का उद्देश्य बैंक में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना था।