कुंडा: महेशगंज के हुलासगढ़ बदाही के पास दो बाइको में आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल
महेशगंज के हुलासगढ़ बदाही के पास दो बाइको में आमने-सामने भिड़ंत हो गई । जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है ।वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।