कुंडा: नवाबगंज चौराहे पर चला बाबा का बुलडोजर, मकानों को किया गया ध्वस्त,व्यापारियों ने जतायी नाराज़गी
नवाबगंज चौराहे पर गंगा एक्सप्रेस वे में अधिग्रहित की गई जमीन पर शनिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया है। बुलडोजर चलने की जानकारी होने पर व्यापारी एकत्रित हो गया और आरोप लगाया कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। व्यापारियों की बात को अनसुनी करते हुए एसडीएम के नेतृत्व में बुलडोजर की कार्रवाई जारी रही। व्यापारियों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।