कुंडा: नवाबगंज पुलिस ने नहरकोठी इब्राहिमपुर से चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
नवाबगंज पुलिस ने नहरकोठी इब्राहिमपुर से चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की 01 अदद चार्जर ई रिक्शा बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बिलाल अहमद पुत्र आफताब अहमद निवासी ग्राम अलीगंज नगर पंचायत मानिकपुर है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेशकर पुलिस ने जेल भेज दिया।