डेराबस्सी की सियासत में गुरतेज सिंह बेनीपाल की दावेदारी ने बढ़ाई हलचल!
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर टिकट की दावेदारी तेज होने लगी है। डेराबस्सी से कांग्रेस टिकट के दावेदार सरदार गुरतेज सिंह बेनीपाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी की रहनुमाई में कांग्रेस डेराबस्सी में 30 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
बेनीपाल ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत, डेराबस्सी में पुराने जनसंपर्क और चन्नी की साइकिल यात्रा को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें मौका देता है तो वह चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरेंगे।
अब बड़ा सवाल—क्या कांग्रेस हाईकमान डेराबस्सी से गुरतेज सिंह बेनीपाल पर भरोसा जताएगा? 2027 में टिकट की जंग किस मोड़ पर पहुंचेगी?
📍 डेराबस्सी की सियासत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए राष्ट्रीय कदम न्यूज़ के साथ।
#GurtejSinghBeniwal #DeraBassi #PunjabPolitics #Congress #CharanjitSinghChanni #PunjabElection2027 #PoliticalNews #RashtriyaKadamNews