बैराड़: आकस्मिक निरीक्षण में बंद मिला गाजीगड-2 आंगनवाड़ी केंद्र,कार्यकर्ता सगुन जाटव को किया पद से पृथक
कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा विकासखंड में किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाई गई गंभीर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है।कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास परियोजना पोहरी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गाजीगढ़-02 में पदस्थ कार्यकर्ता श्रीमती सगुन जाटव को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक कर दिया गया है जिसका आदेश बुधवार दोपहर 3:30 बजे प्राप्त हुआ है।