जैतहरी: जैतहरी में बूंदी बांटते समय बच्चे के बाल खींचने का वीडियो वायरल, कर्मचारी बर्खास्त
अनूपपुर। जैतहरी के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद बूंदी वितरण के दौरान बच्चे के बाल खींचकर डांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रशासन के निर्देश पर जांच के बाद दोषी पाए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नंदलाल सिंह गोड को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया।