Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी

बालाघाट: गर्रा ओवरब्रिज पर रेलवे गर्डर लॉन्च होगा, चौपहिया वाहनों का आवागमन रहेगा बंद, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग बताया

Balaghat, Balaghat | Nov 3, 2025
लंबे समय से निर्माणाधीन गर्रा रेलवे ओवरब्रिज के कार्य में अब तेजी आने वाली है। रेलवे विभाग जल्द ही रेल पटरी के ऊपर गर्डर लॉन्च करने जा रहा है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने गर्रा मार्ग से चौपहिया वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। एसडीएम गोपाल सोनी ने शाम करीब 5 बजे बताया कि गर्डर लॉन्चिंग के दौरान मेगा ब्लॉक रहेगाl

MORE NEWS

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Balaghat, Balaghat | Jun 14, 2026

#बालाघाट 
बैहर फिल्टर प्लांट परिसर में मिला रेत का अवैध भंडारण

एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

     अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर श्री अर्पित गुप्ता (आईएएस) ने शुक्रवार 13 जून 2026 को तहसील मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक-01 सिंगबाग (बैगाटोला) में निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर एवं उसके आसपास बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

      निरीक्षण के दौरान फिल्टर प्लांट के समीप रेत का डंप मिला। क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण करने पर आसपास के स्थानों पर भी रेत के कई अन्य डंप पाए गए। निर्माण स्थल एवं उसके आसपास अत्यधिक मात्रा में रेत का भंडारण मिलने पर एसडीएम श्री गुप्ता ने तहसीलदार बैहर को पूरे मामले की तत्काल जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

      एसडीएम के निर्देशों के पालन में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से भंडारित रेत के संबंध में जांच की। टीम द्वारा मौके पर आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करने के साथ ही अवैध भंडारण पाए जाने पर रेत का जप्तिनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई की गई।

       प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच जारी है तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है। प्रशासन ने आमजन से भी अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp

#बालाघाट बैहर फिल्टर प्लांट परिसर में मिला रेत का अवैध भंडारण एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर श्री अर्पित गुप्ता (आईएएस) ने शुक्रवार 13 जून 2026 को तहसील मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक-01 सिंगबाग (बैगाटोला) में निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर एवं उसके आसपास बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फिल्टर प्लांट के समीप रेत का डंप मिला। क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण करने पर आसपास के स्थानों पर भी रेत के कई अन्य डंप पाए गए। निर्माण स्थल एवं उसके आसपास अत्यधिक मात्रा में रेत का भंडारण मिलने पर एसडीएम श्री गुप्ता ने तहसीलदार बैहर को पूरे मामले की तत्काल जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देशों के पालन में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से भंडारित रेत के संबंध में जांच की। टीम द्वारा मौके पर आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करने के साथ ही अवैध भंडारण पाए जाने पर रेत का जप्तिनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच जारी है तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है। प्रशासन ने आमजन से भी अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

#बालाघाट 
जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती, डीएसआर और प्राकृतिक कृषि की दी गई जानकारी
जिलेभर में आयोजित शिविरों में कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत तकनीकों से किया जागरूक

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित जनकल्याण शिविरों में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती एवं खरीफ फसल प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा शिविरों में किसानों को उन्नत एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

बालाघाट विकासखंड के ग्राम सालेटेका स्थित शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को 17 प्रतिशत नमक घोल से धान बीज उपचार, बीजोपचार की वैज्ञानिक विधि, नरवाई प्रबंधन, डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर), प्राकृतिक खेती, हरी खाद तथा धान एवं अरहर फसल प्रदर्शनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इसी प्रकार लालबर्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत बकोड़ा में आयोजित जनकल्याण शिविर में किसानों को डीएसआर पद्धति से धान की बुवाई, नरवाई प्रबंधन तथा मूंग एवं उड़द फसलों की गिरदावरी कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को समय पर गिरदावरी कराने के लाभों से भी अवगत कराया गया। वहीं बैहर विकासखंड के ग्राम सिजोरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में किसानों को नमक के घोल द्वारा बीज उपचार की वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को डीएसआर तकनीक से धान की बुवाई के लिए प्रेरित किया गया। वनाधिकार पट्टा धारक कृषकों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण की प्रक्रिया एवं उसके लाभों की भी जानकारी प्रदान की गई।

किरनापुर विकासखंड के ग्राम पाला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक एवं जैविक खेती, धान की सीधी बुवाई (डीएसआर), हरी खाद के उपयोग, सरकारी प्रमाणित बीजों के महत्व, बीज उपचार की आवश्यकता एवं उसके लाभ तथा नरवाई प्रबंधन के संबंध में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसके अलावा ग्राम नेवरगांवकला में डॉ. उत्तम बिसेन एवं पंचायत प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आईआरआरआई (इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट) के सहयोग से संचालित “मध्यप्रदेश के लिए जलवायु-अनुकूल एवं पोषण-संवर्धित उच्च उपज देने वाली किस्मों के विकास” कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को उन्नत किस्मों के बीज वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप अधिक उत्पादन देने वाली फसल किस्मों से जोड़ना है।

उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन के दौरान जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकें और खेती को अधिक लाभकारी बना सकें। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती एवं प्रमाणित बीजों के उपयोग को अपनाने का आह्वान किया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #minmpkrishi

#बालाघाट जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती, डीएसआर और प्राकृतिक कृषि की दी गई जानकारी जिलेभर में आयोजित शिविरों में कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत तकनीकों से किया जागरूक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित जनकल्याण शिविरों में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती एवं खरीफ फसल प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा शिविरों में किसानों को उन्नत एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बालाघाट विकासखंड के ग्राम सालेटेका स्थित शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को 17 प्रतिशत नमक घोल से धान बीज उपचार, बीजोपचार की वैज्ञानिक विधि, नरवाई प्रबंधन, डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर), प्राकृतिक खेती, हरी खाद तथा धान एवं अरहर फसल प्रदर्शनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार लालबर्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत बकोड़ा में आयोजित जनकल्याण शिविर में किसानों को डीएसआर पद्धति से धान की बुवाई, नरवाई प्रबंधन तथा मूंग एवं उड़द फसलों की गिरदावरी कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को समय पर गिरदावरी कराने के लाभों से भी अवगत कराया गया। वहीं बैहर विकासखंड के ग्राम सिजोरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में किसानों को नमक के घोल द्वारा बीज उपचार की वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को डीएसआर तकनीक से धान की बुवाई के लिए प्रेरित किया गया। वनाधिकार पट्टा धारक कृषकों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण की प्रक्रिया एवं उसके लाभों की भी जानकारी प्रदान की गई। किरनापुर विकासखंड के ग्राम पाला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक एवं जैविक खेती, धान की सीधी बुवाई (डीएसआर), हरी खाद के उपयोग, सरकारी प्रमाणित बीजों के महत्व, बीज उपचार की आवश्यकता एवं उसके लाभ तथा नरवाई प्रबंधन के संबंध में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्राम नेवरगांवकला में डॉ. उत्तम बिसेन एवं पंचायत प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आईआरआरआई (इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट) के सहयोग से संचालित “मध्यप्रदेश के लिए जलवायु-अनुकूल एवं पोषण-संवर्धित उच्च उपज देने वाली किस्मों के विकास” कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को उन्नत किस्मों के बीज वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप अधिक उत्पादन देने वाली फसल किस्मों से जोड़ना है। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन के दौरान जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकें और खेती को अधिक लाभकारी बना सकें। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती एवं प्रमाणित बीजों के उपयोग को अपनाने का आह्वान किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

#बालाघाट
पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 150 युवाओं को मिला रोजगार, प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

100 युवतियां और 50 युवक अहमदाबाद की यजाकी कंपनी में करेंगे कार्य
अब तक 5000 से अधिक युवाओं को मिल चुका रोजगार

जिले के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 13 जून 2026 को बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 150 से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार के लिए गुजरात के अहमदाबाद स्थित साणंद की यजाकी कंपनी में कार्य करने हेतु रवाना किया।

जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जिले के विभिन्न पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया था। इन रोजगार मेलों में प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से युवाओं के साक्षात्कार कराए गए, जिनमें चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इसी प्रक्रिया के तहत चयनित 150 युवाओं को आज रोजगार के लिए अहमदाबाद भेजा गया। रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं में 100 युवतियां एवं 50 युवक शामिल हैं। रोजगार मिलने से सभी युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने कहा कि रोजगार मिलने से वे आत्मनिर्भर बनेंगे और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दे सकेंगे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह स्वयं बस में चढ़कर युवाओं से मिले, उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी युवाओं को अहमदाबाद के लिए रवाना किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार से जोड़ना न केवल उनके भविष्य को सुरक्षित बनाता है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और सामाजिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

युवाओं ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, कलेक्टर श्री मृणाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के प्रयासों से उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला है।जिला प्रशासन के अनुसार अब तक बालाघाट जिले के 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए अहमदाबाद, बेंगलुरु और पुणे जैसे औद्योगिक शहरों में विभिन्न कंपनियों में भेजा जा चुका है। इससे हजारों युवा आत्मनिर्भर बने हैं और अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रशासन का मानना है कि रोजगार आधारित यह पहल पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ जिले के विकास को नई दिशा देने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

#GoI_MeitY #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MSDESkillIndia   #WelfareTribal  #udaypratapmp

#बालाघाट पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 150 युवाओं को मिला रोजगार, प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 100 युवतियां और 50 युवक अहमदाबाद की यजाकी कंपनी में करेंगे कार्य अब तक 5000 से अधिक युवाओं को मिल चुका रोजगार जिले के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 13 जून 2026 को बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 150 से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार के लिए गुजरात के अहमदाबाद स्थित साणंद की यजाकी कंपनी में कार्य करने हेतु रवाना किया। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जिले के विभिन्न पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया था। इन रोजगार मेलों में प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से युवाओं के साक्षात्कार कराए गए, जिनमें चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इसी प्रक्रिया के तहत चयनित 150 युवाओं को आज रोजगार के लिए अहमदाबाद भेजा गया। रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं में 100 युवतियां एवं 50 युवक शामिल हैं। रोजगार मिलने से सभी युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने कहा कि रोजगार मिलने से वे आत्मनिर्भर बनेंगे और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दे सकेंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह स्वयं बस में चढ़कर युवाओं से मिले, उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी युवाओं को अहमदाबाद के लिए रवाना किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार से जोड़ना न केवल उनके भविष्य को सुरक्षित बनाता है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और सामाजिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, कलेक्टर श्री मृणाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के प्रयासों से उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला है।जिला प्रशासन के अनुसार अब तक बालाघाट जिले के 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए अहमदाबाद, बेंगलुरु और पुणे जैसे औद्योगिक शहरों में विभिन्न कंपनियों में भेजा जा चुका है। इससे हजारों युवा आत्मनिर्भर बने हैं और अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि रोजगार आधारित यह पहल पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ जिले के विकास को नई दिशा देने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। #GoI_MeitY #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MSDESkillIndia #WelfareTribal #udaypratapmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

#बालाघाट
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 319 बच्चों की जांच, 256 में विभिन्न बीमारियों की पहचान

प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया शिविर का शुभारंभ, ईको मशीन एवं वीईपी यूनिट का लोकार्पण

जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) परिसर में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत हृदय रोग सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों की जांच एवं उपचार शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ईको मशीन यूनिट तथा नेत्र रोग जांच के लिए उच्च गुणवत्ता वाली वीईपी मशीन यूनिट का फीता काटकर लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक कटंगी श्री गौरव पारधी, विधायक लांजी श्री राजकुमार कर्राहे, पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर कावरे, पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, कलेक्टर श्री मृणाल मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. नीलय जैन, डीईआईसी प्रबंधक श्री राजाराम चक्रवर्ती सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, चिकित्सकीय स्टाफ, हितग्राही एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर में बच्चों के हृदय रोग, नेत्र रोग, हर्निया, हाइड्रोसिल एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। शिविर के दौरान कुल 319 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें 120 बच्चों की ईको जांच की गई। जांच के दौरान 78 बच्चे हर्निया, 12 बच्चे हाइड्रोसिल तथा 46 बच्चे नेत्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार शिविर में जांच किए गए बच्चों में से 256 बच्चे विभिन्न बीमारियों से प्रभावित पाए गए, जबकि 63 बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाई गई। गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को आगे के उपचार के लिए चिन्हित कर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और निशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य मिल सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विशेष शिविरों से गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान संभव होती है और बच्चों को समय पर बेहतर उपचार मिल पाता है। शिविर में उपस्थित अभिभावकों ने भी स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं को अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #udaypratapmp #healthminmp

#बालाघाट राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 319 बच्चों की जांच, 256 में विभिन्न बीमारियों की पहचान प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया शिविर का शुभारंभ, ईको मशीन एवं वीईपी यूनिट का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) परिसर में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत हृदय रोग सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों की जांच एवं उपचार शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ईको मशीन यूनिट तथा नेत्र रोग जांच के लिए उच्च गुणवत्ता वाली वीईपी मशीन यूनिट का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक कटंगी श्री गौरव पारधी, विधायक लांजी श्री राजकुमार कर्राहे, पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर कावरे, पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, कलेक्टर श्री मृणाल मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. नीलय जैन, डीईआईसी प्रबंधक श्री राजाराम चक्रवर्ती सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, चिकित्सकीय स्टाफ, हितग्राही एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में बच्चों के हृदय रोग, नेत्र रोग, हर्निया, हाइड्रोसिल एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। शिविर के दौरान कुल 319 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें 120 बच्चों की ईको जांच की गई। जांच के दौरान 78 बच्चे हर्निया, 12 बच्चे हाइड्रोसिल तथा 46 बच्चे नेत्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार शिविर में जांच किए गए बच्चों में से 256 बच्चे विभिन्न बीमारियों से प्रभावित पाए गए, जबकि 63 बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाई गई। गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को आगे के उपचार के लिए चिन्हित कर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और निशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विशेष शिविरों से गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान संभव होती है और बच्चों को समय पर बेहतर उपचार मिल पाता है। शिविर में उपस्थित अभिभावकों ने भी स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं को अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #udaypratapmp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026