चूरू: रामनवमी पर्व से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुभाष चौक सहित इलाके की छतों पर ड्रोन से किया गया निरीक्षण
Churu, Churu | Apr 5, 2025 चूरू शहर में रामनवमी पर्व पर सुरक्षा और शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। रामनवमी से पहले शनिवार शाम को पुलिस ने सुभाष चौक, मुमताज़ हॉस्पिटल के पास, रेलवे स्टेशन, नई सड़क भरतिया कुआ, भरतिया रोड़, सफेद घण्टाघर, गढ़ चौराहा, जैन मार्किट, आलोक सिनेमा, राम मंदिर, इन्द्रमणि पार्क सहित विभिन्न इलाकों में ड्रोन से घरों की छतों का निरीक्षण किया।