चूरू: इंद्रमणि पार्क से रामनवमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
Churu, Churu | Apr 5, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार को रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। दिन में 2 बजे इंद्रमणि पार्क से शहर के प्रमुख मार्ग को से होते हुए विशाल भगवा शोभायात्रा का आयोजन होगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भगवा पताका लगाने का काम किया।