चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन के पास युवक को पुलिस से उलझना पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 5, 2025 चूरू के रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर गाड़ी खड़ी कर पुलिस के साथ उलझना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने शनिवार शाम को बताया कि कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी।